अपनी प्रस्तुतियों से पूरी महफिल पर छा जाते थे पं. काशी प्रसाद मिश्र

अपनी प्रस्तुतियों से पूरी महफिल पर छा जाते थे पं. काशी प्रसाद मिश्र

Ballia News : रामपुर स्थित पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय के प्रांगण में स्मृतिशेष संगीतज्ञ पंडित काशी प्रसाद मिश्र की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजेंद्र त्रिपाठी (सहायक स्टांप आयुक्त, बलिया) ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही पं. काशी प्रसाद मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि पंडित काशी प्रसाद मिश्र को गायन एवं वादन दोनों विधाओं में अद्भुत महारत प्राप्त थी। वे अपनी प्रस्तुतियों से पूरी महफिल पर छा जाते थे। संगीत के बिना मानव जीवन अधूरा है। पं. मिश्र ने अपनी कला के माध्यम से समाज में संजीवनी का कार्य किया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय ने कहा कि पं. काशी प्रसाद मिश्र न केवल एक श्रेष्ठ संगीतज्ञ, बल्कि एक कुशल शिक्षक भी थे। उनके आगमन से पूर्व बलिया में संगीत लगभग सुषुप्त अवस्था में था, किंतु उन्होंने संगीत की नई ज्योति प्रज्ज्वलित की, जिससे पूरा समाज आलोकित हुआ। उनके सुपुत्र एवं पौत्र आज भी उस संगीत परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

गोष्ठी को नया आयाम देते हुए शिवजी पांडे ‘रसराज’ ने “दुआर बैठल खोखत खाकत, नींद उदावत” की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना “मेरे कंठ बसो महारानी” से किया गया। विशिष्ट अतिथियों में हरेंद्र मिश्र, करुणा निधि तिवारी, गोपाल जी गुप्त, राकेश कुमार गुप्त आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विष्णु दत्त पांडे, सुधांशु पांडे, स्तुति, शिवानी, श्रुति, मोहन जी, अनामिका सिंह, आदित्य, नंदिनी, पार्थ, आरती, प्रगति, रुद्र, शौर्य, जयप्रकाश, राहुल, नीरज, दिव्यांश, प्रिंस, शाश्वत, शताक्ष, शंभूनाथ सिंह, नलिन कुमार पांडे, अभिषेक सोनी, नरेंद्र पांडे, कीर्ति मिश्रा, रजत शुक्ला एवं रश्मि ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

आकाश मिश्रा ने सोलो तबला वादन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों की ओर से दुर्गा देवी, राजेश महाजन एवं शांति देवी ने शब्द सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय, राजेंद्र त्रिपाठी, शिवजी पांडे रसराज, करुणा निधि तिवारी, हरेंद्र मिश्र, शंभूनाथ सिंह एवं  मोहन जी सत्यांश को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।पंडित राजकुमार मिश्र ने सभी आगंतुकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े 11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल