Special Train : वाया बलिया-गाजीपुर चलेगी छपरा-प्रयागराज-छपरा माघ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें समय-सारिणी

Special Train : वाया बलिया-गाजीपुर चलेगी छपरा-प्रयागराज-छपरा माघ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें समय-सारिणी

वाराणसी : रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05005/05006 छपरा-झूसी-छपरा माघ मेला आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा से 01, 02, 03, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 30, 31 जनवरी, 01, 13, 14 एवं 15 फरवरी 2026 तथा झूसी से 02, 03, 04, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 31 जनवरी, 01, 02, 14, 15 एवं 16 फरवरी 2026 को किया जायेगा।

गाड़ी संख्या 05005 छपरा-झूसी माघ मेला आरक्षित विशेष गाड़ी 01, 02, 03, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 30, 31 जनवरी, 01, 13, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को छपरा से 21.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 21.30 बजे, सहतवार से 21.50 बजे, बलिया से 22.15 बजे, चितबड़ागांव से 22.30 बजे, करीमुद्दीनपुर से 22.42 बजे, यूसुफपुर से 23.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.25 बजे, औंड़िहार से 23.57 बजे, दूसरे दिन वाराणसी सिटी से  01.02 बजे, वाराणसी से 01.20 बजे, बनारस से 01.40 बजे, माधो सिंह से 02.17 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 02.37 बजे छूटकर झूसी 04.00 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05006 झूसी-छपरा माघ मेला आरक्षित विशेष गाड़ी 02, 03, 04, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 31 जनवरी, 01, 02, 14, 15 एवं 16 फरवरी, 2026 को झूसी से 20.00 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 20.47 बजे, माधो सिंह से 21.07 बजे, बनारस से 22.05 बजे, वाराणसी से 22.25 बजे, वाराणसी सिटी से 22.45 बजे, औंड़िहार से 23.57 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 00.35 बजे, यूसुफपुर से 01.02 बजे, करीमुद्दीनपुर से 01.15 बजे, चितबड़ागांव से 01.32 बजे, बलिया से 01.50 बजे, सहतवार से 02.17 बजे तथा सुरेमनपुर से 02.42 बजे छूटकर छपरा 03.45 बजे पहुँचेगी। इस ट्रेन में जेनरेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. के 01, शयनयान श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव