Ballia Education : वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता के रूप में बलिया को मिली बड़ी उपलब्धि, खुशी की लहर

Ballia Education : वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता के रूप में बलिया को मिली बड़ी उपलब्धि, खुशी की लहर

बलिया : बलिया-बैरिया रोड पर स्थित दुबहर से सटे दसरथ मिश्रा का छपरा स्थित वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल (Varenya International School) को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता मिल गई है। इससे जनपद में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि को शिक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थियों में प्रसन्नता है।

IMG-20251223-WA0008

गौरतलब हो कि वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल का वातावरण प्राकृतिक हरियाली से युक्त शांत एवं स्वच्छ है, जो विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए अनुकूलता प्रदान करता है। विद्यालय में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब के साथ-साथ गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की पूर्ण रूप से सुसज्जित प्रयोगशालाएँ उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़े बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

Ballia Education : वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता बलिया के लिए बड़ी उपलब्धि, खुशी की लहर

यह भी पढ़े 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र

विद्यालय के पुस्तकालय में विविध विषयों से संबंधित समृद्ध एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह है, जो विद्यार्थियों की अध्ययनशीलता को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही कक्षाओं को आधुनिक तकनीक से युक्त स्मार्ट क्लासरूम के रूप में विकसित किया गया है, ताकि शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकें।

Varenya International School Dubahar

विद्यालय में अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम कार्यरत है, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत रहती है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में सांस्कृतिक, खेलकूद , वाद-विवाद प्रतियोगिता, कला और शिल्प प्रदर्शनी, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं शारीरिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकें।

Varenya International School, Dubahar, Ballia

वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल (Varenya International School) का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षिक एवं व्यावहारिक रूप से मजबूत बनाना, आधुनिक समय की मांग के अनुसार कौशल विकास करना तथा उन्हें एक जिम्मेदार और बेहतर नागरिक के रूप में विकसित करना है।

Varenya International School, Dubahar, Ballia

सीनियर सेकेंडरी की मान्यता मिलने से न सिर्फ क्षेत्र, बल्कि जनपद के विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था के लिए एक नई उपलब्धि बताते हुए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी है।

Varenya International School

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन