बलिया में भीषण Road Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से सहायक अध्यापक की दर्दनाक मौत

बलिया में भीषण Road Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से सहायक अध्यापक की दर्दनाक मौत

सिकंदरपुर, बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शिक्षा जगत स्तब्ध है। इलाके में शोक की लहर है।

राजेश कुमार यादव (45) पुत्र ब्रह्मदेव यादव (निवासी : भिटकुना, थाना नगरा, बलिया) शिक्षा क्षेत्र पंदह अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय एकइल नंबर–3 में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह सिकंदरपुर कस्बे में कल्पा मंदिर के पास अशोक वर्मा के मकान में किराये पर रह रहे थे। रविवार की देर शाम वह बस स्टेशन से अपने कमरे पर लौट रहे थे। अभी वह जलालीपुर चट्टी के समीप सुभानल्लाह के आरा मिल के पास पहुंचे थे, तभी मनियर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मूलचंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिवार में पत्नी विधांति देवी और दो पुत्र हैं। उनका ससुराल सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में है। मृतक के ससुर का नाम चंद्रबली मास्टर (शास्त्री जी) बताया गया है। 

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव