जाते-जाते बलिया के कुछ युवाओं को नौकरी देगा 2025, साक्षात्कार से होगा चयन

जाते-जाते बलिया के कुछ युवाओं को नौकरी देगा 2025, साक्षात्कार से होगा चयन

बलिया : जिला सेवायोजन कार्यालय, तारा निवास गली, सतनी सराय (भृगु आश्रम) बलिया के परिसर में 31 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में रमाया हेल्थ केयर वाराणसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले के दौरान सेल्स एक्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर एवं ट्रेनर के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल वाराणसी एवं मऊ निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। केवल पंजीकृत अभ्यर्थियों का ही कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय ने जनपद के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे समय से पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले... विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता