विधायक खेल स्पर्धा : बांसडीह में खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह

विधायक खेल स्पर्धा : बांसडीह में खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह

Ballia News : युवा कल्याण विभाग की ओर से बांसडीह विधानसभा विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन मंगलवार को नारायनपुर गांव स्थित खेल मैदान पर हुआ। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबॉल एथेलेटिक्स आदि की प्रतियोगिताएं हुई।स्पर्धा का उद्घाटन विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सबजूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रचना बिंद व बालक वर्ग में तौसिफ, जूनियर 200 मीटर बालक वर्ग में पंकज गुप्ता  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर बालिका वर्ग के 400 मी. में रोशनी चौहान, जूनियर बालक वर्ग 1500 मी. में  मुनेन्द्र चौहान, बालक सब जूनियर 800 दौड़ में अभिषेक साहनी प्रथम रहे। इसी तरह कबड्डी सबजूनियर बालिका तथा सीनियर कबड्डी वर्ग में नारायनपुर की टीम विजेता रही। बालीबाल सीनियर बालक में मैरीटार की टीम विजेता रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड, मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख बेरूआरबारी चन्द्र भूषण सिंह भोला, बीडीओ शैलेश मुरारी, अभिजीत तिवारी बब्लू, दयाशंकर राजभर, राकेश गुप्ता, युवा कल्याण अधिकारी धनेश यादव आदि थे। 

प्रतियोगिता के निर्णायकों में अभिषेक कुमार, सरोज यादव व्यायाम प्रशिक्षक, यशराज एवं पंकज गुप्त आदि थे। आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धनेश सिंह यादव, शरद कुमार यादव व राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप् से अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। संचालन मंटू साहनी ने किया।

यह भी पढ़े बलिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने किया प्रतिभाग, जानिएं किसके सिर बंधा ताज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा