बलिया में फर्जी चैरिटेबल ट्रस्ट का खुलासा, चार गिरफ्तार




बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में रसड़ा पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने चार ऐसे जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जो चैरिटेबल संस्थान नामक फर्जी ट्रस्ट का संचालन कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस में चालान न्यायलय किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
उप निरीक्षक राजकेशर सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखविर की सूचना पर वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार भारती पुत्र मुन्नीलाल राम (निवासी : जाम, रसड़ा, बलिया) प्रबन्धक हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान), सुमन्त भारती पुत्र रामप्रवेश निवासी (निवासी : बर्रेबोझ, थाना रसड़ा, बलिया), शनि भारती पुत्र श्यामलाल (निवासी : गढ़मलपुर, पकड़ी, बलिया) व नन्दू राजभर पुत्र अमरनाथ (निवासी : छितौनी, थाना रसड़ा, बलिया) को फर्जी ट्रस्ट संचालक दिलीप कुमार भारती के घर जाम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हेड कां. सत्यनरायन यादव, रविन्दर यादव, कां. विनय प्रताप सिंह, पवन चौबे, श्यामजी थाना तथा सचिन पाण्डेय शामिल रहे।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments