बलिया में भीषण एक्सीडेंट : घर में घुसी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल




Road Accident in Ballia : बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर स्थित सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा के पास बुधवार की आधी रात एक अनियंत्रित मारुति सुजूकी 800 कार मकान में घुस गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल है। हादसे की जानकरी पर पहुंची सुखपुरा थाना पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
रात करीब 12 बजे कार सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही थी, तभी धरहरा पेट्रोल पंप से कुछ आगे बाईं ओर स्थित एक मकान में अनियंत्रित होकर घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल निवासी अभिषेक सिंह (24) पुत्र मुन्ना सिंह तथा रोहित सिंह परिहार (25) पुत्र दशरथ सिंह की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, अपायल के सुजीत तुरहा (21) पुत्र पन्नालाल व आदित्य वर्मा (22) पुत्र प्रदीप वर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments