बलिया में नई जोश और नई उमंग के साथ पूर्व नौसैनिकों का फैमिली गेट टुगेदर




बलिया : आल इंडिया नवल वेटरन असोसिएशन के बैनर तले रविवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में पूर्व नौसैनिक परिवार व बच्चों के साथ आदित्य मैरिज हाल बांसडीह पर पहुंच कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव रजनीश कुमार चौबे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

उनका कहना था कि तनाव भरी जिंदगी में ऐसे कार्यक्रम बहुत आवश्यक है। प्रति वर्ष नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में दिसम्बर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसमें महिलाओं एवं बच्चों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया।
म्यूजिकल चेयर गेम में जबरदस्त उत्साह और तालियां बजी। आयोजन कमेटी में जितेन्द्र यादव, शशिकांत तिवारी, अरविंद यादव, जितेन्द्र शुक्ला, संजय चौरसिया, विनय सिंह, संतोष यादव, अरविंद राय, अखिलेश सिंह आदि पूर्व नौसैनिक रहे। अंत में मुख्य अतिथि पूर्व नौसैनिक सुनील सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त परिवार जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


Related Posts
Post Comments



Comments