बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को टीएससीटी से मिला 50 लाख

बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को टीएससीटी से मिला 50 लाख

बलिया : टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) ने जिले के जीएमएएम इंटर कालेज (बिल्थरारोड) के दिवंगत शिक्षक शाहनवाज अहमद की पत्नी इशरत जहाँ को 49 लाख 93 हजार रुपये से अधिक की आर्थिक मदद की। यह धनराशि टीम के प्रत्येक सदस्य के मात्र 15 रुपये 50 पैसे के सहयोग से प्राप्त हुई है। प्रदेश के तीन लाख 20 हजार से अधिक सदस्यों ने धनराशि भेजी है। इसमें जिले के छह हजार 500 से अधिक सदस्य भी शामिल हैं।


टीम के जिला मीडिया प्रभारी सतीश मेहता ने बताया कि सीयर क्षेत्र के पिपरौली-बड़ागांव निवासी शाहनवाज अहमद का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा संतानों में जारा (9), जुगैरा (13), अब्दुल अंसारी (15), मु. हन्जला (17), जिया फातिमा (18) व जैनब (20) को छोड़ गए हैं। शाहनवाज टीएससीटी के वैध सदस्य थे। उन्होंने पत्नी को नॉमिनी बनाया था। 15 दिसम्बर को टीम के प्रदेश नेतृत्व ने नॉमिनी का अकाउंट नंबर जारी किया जिसमें प्रदेश भर के टीएससीटी के सहयोग ने रविवार तक अंशदान किया।

पति के इंतकाल के बाद दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था। संकट की घड़ी में टीएससीटी ने करीब 50 लाख की आर्थिक मदद की। इसके लिए टीम के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ ही सभी सदस्यों का दिल से आभार। मैं प्रदेश के सभी शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से निवेदन करूंगी कि आप लोग अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और मेरे जैसे पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए टीएससीटी से अवश्य जुड़े।
इशरत जहाँ पत्नी स्व. शाहनवाज अहमद, बलिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर