जेल से रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन का आया पहला बयान, बोले- ‘जो हुआ उसका...’

जेल से रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन का आया पहला बयान, बोले- ‘जो हुआ उसका...’

Allu Arjun First Statement After Bail : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। जमानत के बाद अल्लू अर्जुन का पहला बयान सामने आया है। एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया हैं, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। इसके अलावा उन्होंने भगदड़ में हुई महिला की मौत पर भी अफसोस जताया है।

 

बता दें कि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह सवा 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित गीता आर्ट्स के ऑफिस गए। अब वो वहां से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। एक्टर को लेने के लिए उनके सुसर चंद्रशेखर रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद जेल के बाहर पहुंचे। वे यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर के लिए रवाना हो गए। रास्ते पर उनकी गाड़ी को भी देखा गया, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

 

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल में बिताई एक रात
बताते चलें कि 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। देर शाम उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि, कागजी कामों में हुई देरी के चलते उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया। ऐसे में अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में ही बितानी पड़ी।

चिन्नी कृष्णा ने कही ये बात
इस मामले पर राइटर चिन्नी कृष्णा ने कहा- यह पूरी तरह से पुलिस और सरकार द्वारा रचा गया मामला है। आप किसी के बेडरूम में घुसकर उसे कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं?'

 


 
घर के बाहर तैनात पुलिस बल
अल्लू अर्जन की रिहाई से पहले उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से ये कदम उठाए गए हैं। उनके ऑफिस गीता आर्ट्स के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है। गीता आर्ट्स एक फिल्म निर्माण और वितरण कंपनी है जिसकी स्थापना 1972 में अल्लू अरविंद ने की थी।

अल्लू अर्जुन के पिता और ससुर पहुंचे जेल
अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद भी हैदराबाद के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल पहुंचे। अल्लू अर्जुन को रात भर जेल में बितानी पड़ी। हालांकि, सुबह उनके पिता और ससुर उन्हें जेल रिहा करवा घर लाने के लिए मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क