17 घंटे की यात्रा और मुस्कुराता चेहरा : अंतरिक्ष से विजयी मुस्कान के साथ धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, किया अभिवादन; वीडियो

17 घंटे की यात्रा और मुस्कुराता चेहरा : अंतरिक्ष से विजयी मुस्कान के साथ धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, किया अभिवादन; वीडियो

Sunita Williams Return : अनेक प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद आख़िरकार नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती में वापसी हो गई है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा।

अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे। यान का सफल स्प्लैशडाउन होने के बाद, बारी-बारी से निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री खुशी-खुशी हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए वापस आए। पृथ्वी पर आने के साथ ही सुनीता विलियम्स ने अपना हाथ दिखाकर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। 

 

यह भी पढ़े बलिया में प्रतिमा स्थापना वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एक जनवरी से

 

बता दें स्पेस से धरती तक पहुंचने में लगभग 17 घंटे का समय लगा। विलियम्ल और उनके साथियों को स्ट्रेचर पर लाया गया। इस दौरान सुनीता के पैर भी सीधे रखे गए थे। यह एक प्रोटोकॉल होता है जो हर अंतरिक्ष यात्री फॉलो करता है। यही कारण है कि अंतरिक्ष से आने के तुंरत बाद यात्री पैदल नहीं चल पाते। उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं।

नासा ने 5 जून 2024 को बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया। जिसमें सुनीता, स्पेसक्राफ्ट की पायलट थीं। उनके साथ गए बुच विलमोर इस मिशन के कमांडर थे। दोनों को आठ दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में रुकना था और कुछ स्पेस रिसर्च करने थे। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। नासा इस तरहवके प्रयोग करके अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजने का प्रयास कर रहा है।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

राधाकृष्णा अकादमी में भव्य और गरिमामय माहौल में मना 77वां गणतंत्र दिवस राधाकृष्णा अकादमी में भव्य और गरिमामय माहौल में मना 77वां गणतंत्र दिवस
बलिया : शहर से सटे संवरूबांध स्थित Radhakrishna Academy में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति...
सर्वे में खुलासा : बच्चे स्कूल में किताबों को समझने लगे हैं मोबाइल
26 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार ? पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से पूर्व विधायक के भतीजे की मौत
Road Accident In Ballia : सड़क हादसे में बहन की ससुराल से लौट रहे भाई की मौत
बलिया में पत्नी पर खूनी वार, सनकी पति गिरफ्तार
बिना दर्द का भी हो सकता है हर्निया, एक्सपर्ट से जानें लक्षण और समय रहते करें बचाव