बलिया में पत्नी पर खूनी वार, सनकी पति गिरफ्तार

बलिया में पत्नी पर खूनी वार, सनकी पति गिरफ्तार

बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तिवारी छपरा गांव में सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। उधर, पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। तिवारी छपरा निवासी ददन राजभर की पुत्री प्रियंका की शादी करीब 10 वर्ष पहले बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निवासी भोला राजभर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही भोला आए दिन प्रियंका को प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट कर घर से निकाल देता था। 21 जनवरी को भी प्रियंका के साथ मारपीट हुई। इसके बाद प्रियंका अपने मायके आ गई थी। कुछ समय बाद पति भोला भी सुलह करने और उसे वापस ले जाने के बहाने ससुराल पहुंच गया। शनिवार की शाम पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। घर वालों ने बीच बचाव कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तभी आरोपित भोला ने जेब से चाकू निकाला और प्रियंका के गले पर वार कर दिया। इससे प्रियंका खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

घरवालों ने आनन फानन में लहूलुहान प्रियंका को सीएचसी सोनवानी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। मामले में पिता ददन राजभर ने थाने में नामजद तहरीर देकर दामाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार विधिक कारवाई की जा रही है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल