मान लूं कैसे कि मुझसे प्यार है...

मान लूं कैसे कि मुझसे प्यार है...


आपका हर फैसला स्वीकार है,
फिर भला किस बात की तकरार है।

तब तलक ही अपना रिश्ता है यहां,
जब तलक बाकी दिलों में प्यार है।


किस तरह सुलझेंगे अब मतभेद भी,
बो रहा नफरत जो अपना यार है।

भेद जाते मन को ये मतभेद भी,
बात कीजे, बात में यदि सार है।

क्या भला वो हित करेगा सोचना,
जिसको तेरी भूल भी स्वीकार है।


हर घड़ी बस हां में हां किसके लिए,
क्यूं भला इतना हुआ लाचार है।

सामने तो कुछ नहीं कहते हो तुम,
मान लूं कैसे कि मुझसे प्यार है।

बेसबब ही भीड़ का हिस्सा न बन,
तू अलग है, कुछ अलग मेयार है।
     
रजनी टाटस्कर, भोपाल (म.प्र.)
Tags: Bhopal

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र रहस्यमयी तरीके...
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम