बेड का लॉक खुलते ही यूपी STF के साथ बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बेड का लॉक खुलते ही यूपी STF के साथ बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। यूपी STF टीम व बलिया शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से टाटा इन्ट्रा मैजिक में लदा 02 कुन्तल 65 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

एसटीएफ उप्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आसाम प्रान्त से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध गांजा की तस्करी के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। उक्त सूचना को विकसित करने के लिए एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में STF मुख्यालय से उप निरीक्षक जावेद आलम सिद्दिकी मय हमराह हेका चन्द्र प्रकाश मिश्रा, बरनाम सिंह, कवीन्द्र साहनी, कमाण्डो आफताब, चालक जैल यादव मुख्यालय से रवाना होकर बलिया के नगर कोतवाली SHO प्रवीण कुमार सिंह मय टीम के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान शीश महल टाकीज के पास मामूरा मुखबिर द्वारा बताया गया कि एक टाटा मैजिक संख्या UP60 AT 8481 है, जो आसाम से चलकर अवैध गांजा लेकर आ रहा है। वह फेफना में किसी को गांजा देने वाला है। 

इस सूचना पर STF टीम, SHO कोतवाली मय फोर्स तथा चौकी इंचार्ज जापलिनगंज वरूण कुमार राकेश मय हमराह कां. विक्रम सिंह, उग्रसेन यादव द्वारा बैरिया की तरफ से आने वाले वाहनों के नम्बर प्लेट पर टार्च रोशनी से चेकिंग की जाने लगी। कुछ ही देर बाद शीश महल टाकीज पुलिस बूथ के पास बैरिया मार्ग से एक वाहन टाटा मैजिक आकर रूका, जिसका नं. UP60 AT 8481 था। पुलिस पार्टी के मैजिक की तरफ बढ़ते ही चालक एक्सलेटर दबाकर गाड़ी को भागना चाहा, जिसे पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से उक्त मैजिक को रोक लिया गया। उसमें बैठे चन्दन कुमार गुप्ता पुत्र गिलन ठठेरा (निवासी महुआपार डकिनगंज थाना पकड़ी, बलिया) व अक्षय लाल राजभर पुत्र सुदीन राजभर (निवासी सिहोरिया थाना पकड़ी, बलिया) को गिरफ्तार किया गया। वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन में बेड व आलमीरा रखी गयी थी, जिसके सिराने लाक थे। 

पुलिस ने चाभी बनाने वाले कारीगर को बुलाकर खोलवाया तो बेड के सिराने और आलमीरा के रैक से 29 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग 02 कुन्तल 65 किलो 600 ग्राम था। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/20 N.D.P.S. ACT पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव के पुरवा रामनगर चिमनी निवासी शम्पू यादव (28) की मौत गुरुवार की...
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी