संविधान दिवस पर विशेष : ऐसे नहीं कहा जाता, सब देशों में अपना देश महान...

संविधान दिवस पर विशेष : ऐसे नहीं कहा जाता, सब देशों में अपना देश महान...

सांस्कृतिक व धार्मिक, 
विविधता का रख ध्यान।
रचा हो जिसने, 
भारत का संविधान।
दिया गतिशील देश को,
एक दृढ ढांचा प्रदान।
कोई और नहीं वे,
थे आंबेडकर महान। 
पूरी तैयार होने में लगे,
2 वर्ष 11 माह 18 दिन।
किया जब अंगीकार देश ने,
कैसे भूले हम वह पल छिन। 
26 नवंबर 1949 को, 
संविधान सभा ने किया स्वीकार। 
पर 26 जनवरी 1950 को,
किया देश ने अंगीकार।
कानून दिवस भी है एक,
संविधान दिवस का दूजा नाम।
 26 नवंबर मनाते इसे,
 हर खास व भारतीय आम।
आजाद हूँ की भावना का, 
एहसास कराता संविधान।
हर किसी को लगे यह ऐसा, 
लिखा हो जैसे विधि का विधान।
मौलिक अधिकार ढाल बनकर,
हमें दिलाते अपना हक।
 मौलिक कर्तव्य हमें सजग बनाते, 
रहे याद न भूले बेशक।
हम भारत के लोग
करते संविधान को शक्ति प्रदान।
ऐसे नहीं कहा जाता, 
सब देशों में अपना देश महान।।

    ✍️सुनील सागर(स.अ.)✍️
     पू मा वि बाँसडीह, बलिया

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज
वलिया : बेसिक शिक्षा विभाग के 14 हजार से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को अप्रैल माह वेतन नहीं मिल...
9 मई का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : दर्जी एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, देखें योग्यता और उम्र
बलिया में आयुष चिकित्सक की नियुक्ति का रास्ता साफ : CMO जारी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि, देखें पूरी लिस्ट
बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला
Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर
बलिया Police को मिली सफलता, संगीन केस में तीन गिरफ्तार