बलिया में अस्पताल जा रहे युवक पर मनबढ़ों ने किया चाकू से वार

बलिया में अस्पताल जा रहे युवक पर मनबढ़ों ने किया चाकू से वार

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अगऊर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर धारा 109, 352, 351 (3), 324(4) बीएनएस के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

घायल सुंदरम मिश्रा ने आरोप लगाया है कि वह जिला अस्पताल में भर्ती अपने पड़ोसी को खाना पहुंचाने जा रहा था।  गांव के बाहर अगऊर गांव के ही  शुभम मिश्रा, शिवम व संदीप ने उसे रोका और पीठ में चाकू मार दिया। चाकू लगते ही वह चीखने लगा तो काफी संख्या में गांव के लोग आ गए। गांव वालों को जुटते देख हमलावर वहां से भाग निकले। सुंदरम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि आपसी दुश्मनी को लेकर युवक को चाकू मारा गया है। घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शुभम मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा, शिवम उर्फ आदर्श मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा व संदीप मिश्रा पुत्र अक्षय लाल मिश्रा (निवासीगण ग्राम अगऊर थाना बांसडीह जनपद बलिया) को बकवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा