सीएम युवा उद्यमी योजना : बलिया के विभिन्न बैंकों में 661 ऋण आवेदन लम्बित, डीएम ने दिये ये निर्देश

सीएम युवा उद्यमी योजना : बलिया के विभिन्न बैंकों में 661 ऋण आवेदन लम्बित, डीएम ने दिये ये निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ सीएम युवा उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैंकवार समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए सभी बैंकर्स को लंबित ऋण आवेदनों को निस्तारित करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि स्वीकृत 112 ऋण आवेदनों, जो वितरण के लिए लंबित है, शीघ्र वितरण कर दिया जाय। अनावश्यक ऋण आवेदनों को निरस्त न किया जाय। गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि स्वीकृत ऋण आवेदनों का विवरण पोर्टल पर अपडेट रखा जाय।

समीक्षा के दौरान विभिन्न बैंकों में 661 ऋण आवेदन लंबित पाए गए, जिसमें एक्सिस बैंक में 04,  बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 41, बैंक ऑफ़ इंडिया में 07, बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक में 56, केनरा बैंक में 13, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में 17,  एचडीएफसी बैंक में 100, इंडियन बैंक में 35,  पंजाब नेशनल बैंक में 65,  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 251 तथा यूनियन बैंक आफ इंडिया में 63 ऋण आवेदन लंबित सम्मिलित है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, उपायुक्त उद्योग श्री रवि कुमार शर्मा एवं एलडीएम सहित बैंकर्स उपस्थित रहें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
बलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों में...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक