Ballia में फंदे पर झूली मिली थी विवाहिता, पति और सास गिरफ्तार

Ballia में फंदे पर झूली मिली थी विवाहिता, पति और सास गिरफ्तार

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकर जान देने वाली नवविवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरी निवासी रामकुमार यादव की पुत्री पुतुल यादव (21) की शादी 2023 में हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी रामाशंकर यादव के पुत्र मुकेश यादव से हुई थी। ससुराल पक्ष का कहना है कि पुतुल साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, मृतका के पिता रामकुमार यादव ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास व देवर के खिलाफ धारा 85, 80 (2) बीएनएस व 3(1)/4 डीपी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया।

शनिवार को मृतका के पति मुकेश यादव तथा सास लीलावती देवी को मुखबीर की सूचना के आधार बेलहरी चट्टी के पास से थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलजीत, हेड कां. अरविन्द कुमार यादव, कां. रामबाबू गोस्वामी, महिला कां. कल्याणी चतुर्वेदी रही।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

आतीश उपाध्याय

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे