बलिया में जल्द लगेगी महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा, नगर विकास के लिए कई परियोजनाएं स्वीकृत : दयाशंकर

बलिया में जल्द लगेगी महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा, नगर विकास के लिए कई परियोजनाएं स्वीकृत : दयाशंकर

Ballia News : प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह के प्रयास से शहर में जल्द ही वीर सपूत महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। मंगलवार को नगर में पहुंचे परिवहन मंत्री ने कहा कि शासन से प्रतिमा लगाने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए स्थान चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। इसे लगाने के लिए फिलहाल स्टेडियम तिराहे पर ही सहमति बनी है। इसमें आगे की कार्यवाही के लिए प्रशासन को निर्देश दे दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि प्रतिमा पूरी तरह से धातु की होगी और इसके अनावरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या फिर डिप्टी सीएम आदि किसी बड़े मानिंद व्यक्ति को आमंत्रित किया जाएगा। काफी दिनों से जिले के लोग नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में इसका कार्यक्रम काफी भव्य तरीके से किया जाएगा। बताया कि राजस्थान के उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश में जन्मे महाराणा प्रताप का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। ऐसे में उनके गरिमा के अनुरूप ही उनकी प्रतिमा लगेगी।

महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने कभी भी मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक लगातार संघर्ष करते रहे। अंततः अकबर महाराणा प्रताप को अधीन करने में असफल रहा। महाराणा प्रताप की संघर्ष भरी जीवनी का हम सबके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। कहा इसके अलावा नगर के विकास के लिए अन्य कई योजनाएं मंजूर हुई हैं, जो जल्द ही धरातल पर दिखेंगी। शहर के चौक क्षेत्र को आधुनिक तरीके से विकसित करने के लिए भी परियोजना स्वीकृत हुई है। इसमें शहीद पार्क के सभी रास्तों पर भव्य गेट का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार