कोरोना संक्रमित डॉक्टर कर रही थी मरीजों का इलाज, रिपोर्ट आयी तो मचा हड़कंप
On



नई दिल्ली। दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में एक महिला डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। वह शुक्रवार को भी अस्पताल में ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान उनकी जांच रिपोर्ट आई, जिसमें पॉजिटिव होने का पता चला। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। हालांकि डॉक्टर में किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। इस वजह से उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। अस्पताल प्रशासन यह पता लगाने में जुटे है कि उनके संपर्क में कितने डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और मरीज आए हैं।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Jan 2026 22:12:04
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...



Comments