7 October 2025 Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

7 October 2025 Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
अनाप-शनाप खर्च होंगे। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ
आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन डर से और भय से परेशान रहेगा। संतान और प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन
उच्चाधिकारियों के गुस्से के शिकार हो सकते हैं।कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़े मद्धेशिया समाज ने राजेश गुप्ता को कर्मयोगी सम्मान से किया विभूषित 

कर्क
चोट-चपेट लग सकती है। मानहानि की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

यह भी पढ़े दिव्यांग छात्र निलेश को मिला बलिया DM का प्यार, मुस्कुराया बचपन

सिंह
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना की ओर चीजें इंगित कर रही हैं। सावधानी बरतें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी खराब स्थिति में बात न जाए। व्यापार अच्छा है। नौकरी चाकरी पर ध्यान दें। नीली वस्तु पास रखें।

तुला
शत्रुओं उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन शमन भी होगा। दबदबा आपका कायम रहेगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक 
घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु 
गृह कलह के संकेत हैं। स्वयं के और माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अभी भौतिक सुख-संपदा से जुड़ी खरीदारी को रोक दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर 
पराक्रम उतना फल नहीं देगा, जितना आप पराक्रम करके सोचेंगे। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यावसायिक स्थिति मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ
धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान से सोच-समझकर बोलें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन 
घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। एक डर व्याप्त रहेगा, संतान को लेकर, प्रेम को लेकर, अपनों को लेकर व स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पत्रकार देवेन्द्र तिवारी को मातृशोक Ballia News : पत्रकार देवेन्द्र तिवारी को मातृशोक
रामगढ़, Ballia News : वाराणसी से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र तिवारी की माता विद्यावती...
बलिया में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
HALF ENCOUNTER IN BALLIA : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारा अभिनंदन गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 10 November का राशिफल
ददरी मेले में झूलों की तय हुई दरें : सुनामी झूला ₹100, जानिएं भूत बंगला और हंसी घर का शुल्क
BALLIA BREAKING : वॉलीबॉल नेशनल खेलेंगे आशीष और शीतल, खूब मिल रही बधाई
ददरी मेले में पार्किंग शुल्क तय, साइकिल वालों की बल्ले-बल्ले