गोली मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या

गोली मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या

नोएडा : फेज दो थानाक्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार की देर रात पीजी में घुसकर एक युवक ने गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि याकूबपुर गांव में 25 वर्षीय सोनू नामक युवती पीजी में रहती थी। उसका कृष्णा नामक युवक से प्रेम संबंध था। शुक्रवार की रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने पीजी में उसे गोली मार दी। घटना में युवती की मौत हो गई है। डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना परपहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी कृष्णा मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

मीडया रिपोर्ट के अनुसार युवती जहां काम करती थी, आरोपी भी पहले वहीं पर काम करता था। वहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। बीते कुछ दिनों में दोनों के बीच अनबन चल रही थी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, याकूबपुर गांव में हुई इस घटना के चलते सनसनी फैल गई है। आसपास के लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सोनू घरेलू सहायिका का काम करती थी। उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक हादसा : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई रेफर

 

यह भी पढ़े 5 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया