कुएं में डूबने दो सगे भाइयों की मौत, सामने आ रही ये वजह

कुएं में डूबने दो सगे भाइयों की मौत, सामने आ रही ये वजह

UP News : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद घर से थोड़ी दूर पर कुएं में बड़ा भाई कूद गया। उसको बचाने के चक्कर में छोटा भाई भी कुएं में कूद गया। पानी अधिक होने के कारण दोनों को बचाया नहीं जा सका। कटरा पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम गोपालपुर के मजरा होलईपुर निवासी लवकुश (25) पुत्र नान्हे बृहस्पतिवार को पशुओं के लिए चारा लेने खेत गया था। इस दौरान उसका छोटा भाई रंजीत (19) भी खेत गया था। बताया जा रहा है कि लवकुश खेत में मौजूद कुएं में झांकने लगा, तभी अचानक वह कुएं में गिर गया। उसे कुएं में गिरता देख बचाने के लिए रंजीत भी कुंए में कूद गया। कुएं में पानी अधिक होने के कारण डूबने से दोनों भाई डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को कुएं से बाहर निकलकर सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनो भाईयों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, चर्चाओं पर गौर करे तो दोनों भाइयों के बीच घर की मोटरसाइकिल को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद बड़ा भाई कुएं में कूद गया। उसे बचाने के चक्कर में पीछे से छोटा भाई भी कुएं में कूद गया, जिससे दोनों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की वजह चाहे जो हो, पर दो भाइयों की मौत से जहां घर परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव में भी मातम छा गया है। 

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए दुर्जनपुर निवासी अमित कुमार साहनी को परिजनों...
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू