ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका की मौत

ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका की मौत

UP News : फतेहपुर जिले में स्कूटी सवार प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका को सोमवार सुबह मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक चालक लेकर भाग निकला। शिक्षिका की मौत से परिजनरों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

राधानगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर निवासी एलआईसी एजेंट रमेश चंद्र मौर्या की पुत्री स्वाति मौर्या (28) भिटौरा ब्लाॅक के जमरावां के पूरेसूदा का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं। वह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। हुसैनगंज थाने के डलमऊ रोड पर 12 मील के पास पहुंचीं थीं कि डलमऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से शिक्षिका रोड पर गिरीं और ट्रक का पहिया शिक्षिका के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी हादसे में ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पिता ने बताया कि चार साल पहले स्वाति की नौकरी सहायक अध्यापक पद पर लगी थी। करीब सात माह पहले 12 सितंबर को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में बांदा से जिले में तैनाती पाई थी। दो बहनों में स्वाति बड़ी थी। भाई धीरज मौर्या, बहन, मां बिटान का हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक राम केवल पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े महिला आरक्षी अनु ने भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित होकर भारत की जीत में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शिक्षकों में रहा शोक
शिक्षिका की मार्ग दुर्घटना में मौत की खबर से सहकर्मियों में शोक रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ भिटौरा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, उपाध्यक्ष जगदीश यादव, पूरेसूदा का पुरवा की प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश यादव सहित कई अध्यापक घटनास्थल पहुंचे। परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़े बलिया में गर्दन काटकर युवक की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !