पेपर देने निकली छात्रा की गला रेतकर हत्या, कॉलेज से 500 मीटर दूर मिला खून से सना शव

पेपर देने निकली छात्रा की गला रेतकर हत्या, कॉलेज से 500 मीटर दूर मिला खून से सना शव

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना कुतुबशेर के बितिया की रहने वाली मानवी की उम्र महज 22 साल थी। वह पढ़ लिखकर आगे बढ़ना चाहती थी। जॉब करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी। वह क्षेत्र में स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज से BPES (बैचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) की पढ़ाई कर रही थी। मगर अब वह इस दुनिया में नहीं रही, जिस कॉलेज में वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ने जाती थी, उसी कॉलेज के करीब 500 मीटर की दूरी पर उसका शव मिला। 

UP News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव गंगोह क्षेत्र के कॉलेज से 500 मीटर दूर मिला है। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। उधर, परिजन और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। करीब 12 घंटे बाद पुलिस के आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन तैयार हुए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्षीय मानवी सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव बितिया की रहने वाली थी। वह गंगोह के IPS कॉलेज (इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज) में BPES (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के परिजनों का कहना है कि मानवी का मंगलवार को कॉलेज में पेपर था। वह पेपर देने गंगोह गई थी और आज वापस आ रही थी। कुछ युवकों ने उसके साथ बदतमीजी की। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गई है। युवक को सीसीटीवी में देखा गया है, जिसकी लोकेशन निकालकर उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस तरह की घटना करने वाले का एनकाउंटर होना चाहिए। जिला अस्पताल में धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। परिजन कई घंटे धरने पर बैठे रहे। इस दौरान CO मौके पर पहुंचे और बातचीत कर आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

पुलिस अधिकारी बोले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि थाना गंगोह क्षेत्र में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। सभी अधिकारी मौके पर हैं। युवती कुतुबशेर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों के नाम सामने आया हैं। शीघ्र प्रकरण का अनावरण कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल