कुनबा समेत पैदल हुए ओमप्रकाश, राज्यपाल ने किया बर्खास्त

कुनबा समेत पैदल हुए ओमप्रकाश, राज्यपाल ने किया बर्खास्त



लखनऊ। 'बड़े बेआबरू होकर निकले तेरे कूचे से हम'  किसी शायर की  ये पंक्तियां सोमवार को सुभासपा सुप्रीमो  ओमप्रकाश राजभर पर  उस वक्त सटीक बैठती नजर आयी, जब सीएम योगी आदित्यनाथ की सिफारिश को मंजूर करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से योगी मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ की सिफारिश पर जहाँ पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा।  वहीं राजभर के साथ ही उनके बेटे अरविंद राजभर सहित सात सदस्यों को प्रदेश सरकार द्वारा गठित समितियों से हटा दिया गया है।
बता दें, यूपी सरकार ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महामहिम राज्यपाल को पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की सिफारिश की।'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी