यूपी में 11 IPS के तबादले, दो पुलिस कमिश्नर समेत कई एसपी बदले

यूपी में 11 IPS के तबादले, दो पुलिस कमिश्नर समेत कई एसपी बदले

UP IPS Transfer : योगी सरकार ने आईएएस तबादले के बाद 11 आईपीएस अफसरों को भी इधर से उधर कर दिया।  गाजियाबाद और आगरा के पुलिस कमिश्नरों समेत कई पुलिस कप्तानों को बदला गया है। बुलंदशहर के पुलिस कप्तान श्लोक कुमार अब मथुरा में एसएसपी होंगे। मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडेय को आगरा का डीआईजी बना दिया गया है। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुलंदशहर इसी पद पर भेजा गया है। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी का एसपी बनाया गया है। मेरठ में 6वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सूरज कुमार राय को बागपत का नया एसपी बनाया गया है।

इसी तरह एटीएस लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक नीलाब्जा चौधरी को सीआईडी में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक बना दिए गए हैं। आगरा के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ को गाजियाबाद में इसी पद पर भेजा गया है। आगरा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार आगरा के नए पुलिस कमिश्नर बने हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश