इंटरनेट सेंसेशन बनीं ‘मोनालिसा’ को छोड़ना पड़ा महाकुंभ, जानिएं वायरल सुर्खियों के पीछे की कहानी

इंटरनेट सेंसेशन बनीं ‘मोनालिसा’ को छोड़ना पड़ा महाकुंभ, जानिएं वायरल सुर्खियों के पीछे की कहानी

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के महाकुंभ मेले में आध्यात्मिकता और भक्ति के बीच, एक साधारण माला विक्रेता अपने अप्रत्याशित आकर्षण से लोगों का दिल चुरा रही है। इंदौर की इस युवती को लोग प्यार से 'मोनालिसा' कह रहे हैं। मोनालिया ने अपनी खूबसूरती और खास अंदाज के चलते महाकुंभ 2025 से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हालांकि अपनी खूबसूरती के चलते इंटरनेट सेंसेशन बनी मोनालिसा को महाकुंभ छोड़कर वापस लौटना पड़ा है।

मध्य प्रदेश के इंदौर से अपने परिवार के साथ माला बेचने आई मोनालिसा अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।लोकप्रियता के कारण उनके कई वीडियो बनाए गए। उनकी खूबसूरती चर्चा का विषय बन गई, जिससे उनके आने का उद्देश्य ही खत्म हो गया। महेश्वर से आईं मोनालिसा देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं। इसके बाद उनका माला बेचना मुश्किल हो गया। हर जगह लोग फोटो खिंचवा रहे थे। वीडियो बना रहे थे। इससे परेशान होकर मोनालिसा के पिता ने उन्हें वापस घर भेज दिया है। मोनालिसा की दो बहनें अभी भी मालाएं बेच रही हैं।

 

यह भी पढ़े वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप

manalsa

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

उसकी आंखों के ऊपर वीडियो बहुत वायरल हो रहे हैं, जिससे परेशान होकर पिता ने कहा कि यहां मत रहो घर चली जाओ। जब पूछा गया कि खूबसूरती की तारीफ में क्या बुराई है तो मोनालिसा की बहन ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है, वह तो माला बेचने आई थी। माला बेचने नहीं देते थे। वीडियो छुप छुप के बनाते थे, इसलिए महेश्वर चली गई। 

देखने के लिए जुट रही थी भीड़

मोनालिसा की अचानक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के कारण उनके कई वीडियो बनाए गए। उनकी खूबसूरती चर्चा का विषय बन गई, जिससे उनके आने का उद्देश्य ही खत्म हो गया। लगातार ध्यान और वीडियो रिकॉर्डिंग मोनालिसा के लिए भारी पड़ गई, जिसके कारण उन्होंने महाकुंभ मेला बीच में छोड़कर जाने का फैसला किया। महाकुंभ मेला छोड़कर चली मोनालिसा मेले में माला बेचने वाली उनकी बहनों ने स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने मीडिया को बताया कि मोनालिसा अपने काम को करने में असमर्थ थीं, क्योंकि भीड़ उनके रूप को लेकर आकर्षित थी। बहनों में से एक विद्या ने बताया कि लोग मोनालिसा का पीछा करते थे, जिससे उनके लिए माला बेचना असंभव हो जाता था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध