बेटे के सामने पत्नी का गला घोंटकर थाने पहुंचा पति, बोला...

In Jaunpur, he killed his wife in front of his son

बेटे के सामने पत्नी का गला घोंटकर थाने पहुंचा पति, बोला...

Jaunpur News : जौनपुर में होली से एक दिन पहले पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अपने 8 साल के बेटे के सामने पति ने पहले पत्नी को पीटा, फिर उसका गला घोंट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह स्वयं गुनाह स्वीकार करने के लिए थाने पहुंच गया। पुलिस आरोपी को साथ लेकर गांव पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला थाना लाइन बाजार क्षेत्र के मियांपुर का है।

बरसठी के काको निवासी अलका सिंह (35) की शादी करीब 10 साल पहले प्रतापगढ़ जनपद निवासी आलोक सिंह के साथ हुई थी। वह अपने पति के साथ लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर में राज कुमार बिंद के यहां किराए के मकान पर रहती थी। पति आलोक जम्मू की एक कंपनी में काम करता था। होली की छुट्टियों पर वह घर आया हुआ था।

कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अलका सिंह अपने मायके सिकरारा के शेरवां में शादी से लौटी थी। बृहस्पतिवार की भोर में पत्नी से तंग आए आलोक ने जमीन पर सो रही पत्नी अलका सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। दोपहर में घर पर ताला बंद कर वह अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया। लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर हत्यारोपी का चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल