कम्पोजिट विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के दौरान दो बच्चों में धक्का-मुक्की, छठवीं के छात्र की मौत

कम्पोजिट विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के दौरान दो बच्चों में धक्का-मुक्की, छठवीं के छात्र की मौत

गाजीपुर : जमानिया कोतवाली क्षेत्र बहादुरपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को मध्याह्न में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की में कक्षा 6 के एक छात्र की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग परिवार के लोगों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।

बहादुरपुर गांव निवासी संदीप यादव (12) कक्षा 6 और उसका बड़ा भाई अजय यादव कक्षा आठ में कंपोजिट विद्यालय में पढ़ते है। वहीं, कक्षा 6 में ही गांव निवासी कृष्णा यादव भी पढ़ता है। मध्याह्न भोजन के बाद संदीप और कृष्णा, किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगे। इसी दौरान संदीप गिर गया। बड़े भाई अजय यादव ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. रवि रंजन ने बालक की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मृतक के पिता मनोहर यादव से पूछताछ की। इस दौरान मौके पर मौजूद शिक्षक शशिधर उपाध्याय ने बताया कि स्कूल के हाफ डे होने पर छात्र परिसर में ही खेलकूद कर रहे थे। आपस में क्या हुआ मालूम नहीं, जमीन पर संदीप गिरा हुआ था। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बेटे संदीप की मौत की खबर मिलते ही मां लालता देवी दहाड़े मार कर रोने लगी। संदीप के पिता क्षेत्र के ही एक निजी विद्यालय का बस चालक हैं। संदीप अपने तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। 

यह भी पढ़े बेटे अब्दुल्ला को लेकर अचानक अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे आजम खां, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही बड़ी बात!

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश