बैट से पीटकर बहू ने ले ली ससुर की जान... वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

बैट से पीटकर बहू ने ले ली ससुर की जान... वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Ghaziabad News :  गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में एक घर के अंदर एक वृद्ध की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस ने बॉडी का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी भी खगाले गए। इसके बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने घर में मौजूद किराएदार से भी पूछताछ की, जब पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने घर में ही मौजूद मृतक की बहू से पूछताछ की।

गाजियाबाद के कविनगर के गोविंदपुरम डी ब्लॉक में रहने वाले पाती सिंह मूलरूप से सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। पाती सिंह के इकलौते बेटे जितेंद्र की शादी 11 साल पहले हापुड़ के धौलाना की रहने वाली युवती से हुई थी। कोरोना काल में पाती सिंह के बेटे और पत्नी की मौत हो गई थी। मृतक 4 साल पहले ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय से रिटायर हुए थे। 

मृतक के साथ उसकी बहू व बच्चे तथा किराएदार अपने परिवार के साथ रह रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर बहू ने बताया कि उसने ही लकड़ी के बैट से पीट-पीट कर अपने ससुर की हत्या कर दी। महिला ने बताया कि वह बैट से पीट कर अपने ससुर को अपने से दूर हटा रही थी, क्योंकि उसका ससुर उस पर गलत निगाह रखता था। उसके साथ कई बार जबरदस्ती कर चुका था।बीती रात भी उसने जबरदस्ती की थी, जिसके बाद पास में रखे लकड़ी के बैट से उसे अपने ससुर को छुड़ाने की नीयत से मारा, लेकिन वह नहीं जानती थी कि उनकी मौत हो जाएगी।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

आरोपी महिला ने बताया कि पहले भी वह मेरे साथ जबरदस्ती कर चुके थे, जिसकी शिकायत मैंने कई बार थाने में जाकर की थी। लेकिन पुलिस ने घरेलू झगड़ा कहकर मुझे वापस भेज दिया। अब हद हो गई थी। वह मुझे लगातार परेशान कर रहे थे। बीती रात भी उन्होंने ऐसा किया तो मैं पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उनको हटाने का प्रयास किया, जो कि ज्यादा जोर से लगने के कारण उनकी मौत हो गई। आरोपी बहू ने बताया कि उनके कई औरतों से अवैध संबंध थे। इसी वजह से शव को वह वहीं पर छोड़ दी, जिससे कि कोई सोचेगा कि इतनी औरतों से संबंध रखने वाले वृद्ध की उसी के घर में घुसकर किसी ने हत्या कर दी होगी, लेकिन पुलिस ने इस घटना का चंदे घंटे में खुलासा कर दिया। फिलहाल आरोपी महिला को जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा