विंड मिल : नन्हीं उम्र में चमकी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पुत्री रानिया की वैज्ञानिक सोच, बलिया के इस अस्पताल को मिला लाभ

विंड मिल : नन्हीं उम्र में चमकी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पुत्री रानिया की वैज्ञानिक सोच, बलिया के इस अस्पताल को मिला लाभ

बलिया : राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पुत्री रानिया शेखर ने अपनी वैज्ञानिक सोच से सबको चौका दिया है। नन्हीं उम्र में रानिया ने विंड मिल का जो मॉडल तैयार किया है, वह बहुत ही उम्दा है। अपने खर्च से बनाये गये विंड मिल को रानिया ने जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी में स्थापित कर अस्पताल को सौर उर्जा की सुविधा प्रदान किया है। रानिया की इस सोच को माता-पिता तथा दादा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की यश और कीर्ति को और क्षितिज पर ले जाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। 

Ranya Shekhar

रानिया शेखर मंगलवार को अपनी मां डॉ. सुषमा शेखर के साथ जननायक चंद्रशेखर अस्पताल पहुंची और विंड मिल स्थापित कराया। रानिया ने सूर्य से उर्जा प्राप्त करने के लिए सोलर पैनल और हवा से बिजली प्राप्त करने के लिए एक विशेष विंड मिल को अस्पताल में दिया। नन्हीं उम्र में बड़ी सोच रखने वाली रानिया शेखर का कहना है कि बिजली की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में सभी कार्य कर रहे हैं। उसी दिशा में उसने विंड मिल का मॉडल तैयार किया। बोली, आज बहुत खुश हूं कि खुद से बनाया मेरा विंड मिल अस्पताल में स्थापित हुआ।

यह भी पढ़े टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

Ranya Shekhar

यह भी पढ़े AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

इब्राहिमपट्टी पट्टी में स्थापित करने के सवाल पर कहा कि यह दादाजी, पिताजी की धरती है। हास्पिटल दादाजी का सपना था और अब बेहतर तरीके से संचालित हो रहा है। दूरस्थ ग्रामीण इलाके में है, इसलिए इस अस्पताल और स्थान को चयनित किया। कहा कि इस सोलर पैनल और विंड मिल स्थापना खर्च का इंतजाम भी खुद किया।

Ranya Shekhar

जननायक अस्पताल के एमडी डॉ. संजय सिंह ने रानिया शेखर को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि इस सुविधा से अस्पताल में बिजली की परेशानी समाप्त हो गई। विंड मिल और सोलर स्थापना के लिए पहुंची रान्या शेखर का डा. संजय सिंह और उनकी टीम ने पुष्पहार और अंगवस्त्रम से भव्य स्वागत किया। विंड मिल स्थापना के समय राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सहित अस्पताल परिवार और पूर्व प्रधान जेपी सिंह, अदालत सिंह, समाजसेवी ध्रुव सिंह, जेपी सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रीभगवान यादव,  अमित सिंह,  चिंटू सिंह,  रवि यादव,  आदर्श प्रताप सिंह,  कमलेश सिंह, मिंटू सिंह,  हिमांशु सिंह, अमित गिरि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान