बलिया में कुत्ते की मौत पर बवाल : निहत्थे महिला-पुरूषों पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े ग्रामीण ; दबंगई का Video वायरल

बलिया में कुत्ते की मौत पर बवाल : निहत्थे महिला-पुरूषों पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े ग्रामीण ; दबंगई का Video वायरल

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर मुण्डन संस्कार से लौट रही बोलेरो की चपेट में आने से कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित कुत्ते के मालिक के साथ ग्रामीण मुंडन संस्कार में आए लोगों पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। हमलावरों ने महिला को भी नहीं बख्शा। ग्रामीणों की दबंगई से आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही फेफना थाना पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में करवाने के साथ ही मुंडन संस्कार में आए लोगों से वार्ता कर घर भेजवाया। उधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद एवं कई अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

फेफना थाना क्षेत्र की कर्ची गांव निवासी हरिराम के घर से मुंडन संस्कार करने के लिए माल्देपुर गंगा घाट पर लोग आए हुए थे। सब कुछ सही सलामत संपन्न होने के बाद लोग बोलेरो एवं ट्रैक्टर से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच माल्देपुर गांव के समीप अचानक बोलेरो के सामने कुत्ता आ गया, जिसकी मौत हो गई। इसके बाद बोलेरो चालक भाग गया। कुत्ते की मौत के बाद आक्रोशित पाल्य एवं गांव के लोगों ने ट्रैक्टर पर सवार महिला-पुरुषों की जमकर ईंट पत्थर, लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। 

निहत्थे महिला और पुरुषों को ग्रामीण पीटते रहे, जबकि बेचारा बन मुंडन संस्कार में शामिल लोग क्षमा मांगते रहे, लेकिन ग्रामीणों को तनिक भी दया नहीं आई और जमकर तांडव मचाया। आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची  फेफना पुलिस ने मामले को नियंत्रित किया, तब तक एसडीएम भी पहुंच गये। मुंडन संस्कार में शामिल लोगों को समझा बुझाकर घर भेजा गया। इसके साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजवाया।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगई करने वाले माल्देपुर के लोगों की जमकर निंदा हो रही है। इस बाबत फेफना थानाध्यक्ष गजानन चौबे ने बताया कि पीड़ित हरिराम पुत्र स्व. पूर्णवासी की तहरीर के आधार पर चार नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली