यूपी-बिहार सीमा विवाद : फसल कटाई के दौरान बलिया के किसानों पर हमला, पूर्व विधायक के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज

यूपी-बिहार सीमा विवाद : फसल कटाई के दौरान बलिया के किसानों पर हमला, पूर्व विधायक के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज

हल्दी, बलिया : यूपी-बिहार सीमा पर गंगा नदी के इस पार हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल मौजा में गायघाट के किसानों और बिहार के लोगों के बीच खेत की फसल कटाई को लेकर मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में किसानों को न्याय न मिलता देख पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को 70-80 किसान हल्दी थाने में पहुंच गए। किसानों ने अपना पक्ष रखा, तब थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज किया।

हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के किसान मंगलवार की सुबह अपने खेत में मंसूर व सरसों की फसल काटने गए थे। इसी बीच बिहार के कुछ लोग लाठी-डंडे व हथियारों से लैस होकर पहुंचे और यूपी के किसानों पर टूट पड़े। इसमें हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पूर्व प्रधान दीनदयाल सिंह, शिव चरण यादव, कन्हैया सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह व संतोष सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाकर इलाज कराया, जहां से चिकित्सकों ने चार घायलों को एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

घायलों ने पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने मामला बिहार क्षेत्र का होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहीं, किसानों का कहना है कि झगड़ा यूपी में हुआ है, जहां हम लोगों का खेत है। बुधवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 70-80 किसानों ने थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के सामने अपना पक्ष रखा। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आयेगा, उसके तहत कार्यवाही की जायेगी। एक्स-रे गुरुवार को कराया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया का जितेंद्र हत्याकांड : मर्डर के बाद घर में दफनाया था शव, धर्मेंद्र को उम्रकैद

आतीश उयाध्याय

यह भी पढ़े कैसा रहेगा अपना 11 जनवरी, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने ! AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !
UP News : खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे के 148 किमी पर शुक्रवार को कंबल में लिपटी मिली अज्ञात युवती की...
9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे
भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम
बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर