बलिया : सरयू नदी में डूबे दो दोस्त, एक का शव बरामद ; मचा कोहराम

बलिया : सरयू नदी में डूबे दो दोस्त, एक का शव बरामद ; मचा कोहराम

बलिया: सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत नाहर के छपरा में सरयू नदी के छाड़न में बुधवार की शाम दो लड़के डूब गये, जिनमें एक युवक का शव गुरुवार की सुबह गोताखोरों की मदद से निकाला गया। दूसरे डूबे किशोर की तलाश जारी है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


उधर, नदी के छाड़न में डूबे दूसरे युवक की तलाश के लिए पुलिस ने मौके पर एडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है। वहीं, दोनों लड़कों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बुधवार की शाम महाराजपुर निवासी तीन दोस्त कृष्णा (15) पुत्र वशिष्ठ राम, कौशल कुमार (18) पुत्र काशीनाथ राम व शशी (19) पुत्र श्याम बिहारी सरयू नदी के छाड़न में पैर फिसल कर गहरे पानी में चले गए और तीनों डूबने लगे।

 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

आसपास के लोगों ने तीनों को डूबते देखा तो किसी तरह से शशि को बाहर निकाल लिया था। तब तक कृष्ण और कौशल गहरे पानी में चले गए। उनका पता नहीं चल सका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में दोनों को ढूंढवाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

 

दूसरे दिन गुरुवार की सुबह 7 बजे सहतवार थानाध्यक्ष विकास पांडे ने रेवती से गोताखोरों को बुलाकर शव को ढूंढने का काम शुरू करवाया। एसओ ने बताया कि गोताखोरों के प्रयास से गुरुवार की सुबह कौशल का शव मिला है। जबकि कृष्णा के शव को ढूंढने का प्रयास जारी है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा