18 अप्रैल से 11 फेरों के लिए चलेगी यह ट्रेन, जानिएं कब पहुंचेगी बलिया और गाजीपुर ; देखें समय सारिणी

18 अप्रैल से 11 फेरों के लिए चलेगी यह ट्रेन, जानिएं कब पहुंचेगी बलिया और गाजीपुर ; देखें समय सारिणी

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05193/05194 छपरा-पनवेल-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 18 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार तथा पनवेल से 19 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 11 फेरों के लिये किया जायेगा। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, एसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 14 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।  

05193 छपरा-पनवेल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक छपरा से प्रत्येक वृहस्पतिवार को 15.20 बजे प्रस्थान कर बलिया से 16.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.05 बजे, वाराणसी से 19.50 बजे, बनारस से 20.05 बजे, प्रयागराज से 22.40 बजे, दूसरे दिन सतना से 02.20 बजे, कटनी से 03.35 बजे, जबलपुर से 05.00 बजे, इटारसी से 08.55 बजे, भुसावल से 13.25 बजे, नासिक से 17.10 बजे, इगतपुरी से 18.15 बजे तथा कल्याण से 19.57 बजे छूटकर पनवेल 20.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05194 पनवेल-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को पनवेल से 21.40 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 22.21 बजे, दूसरे दिन इगतपुरी से 01.40 बजे, नासिक से 02.30 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, इटारसी से 11.40 बजे, जबलपुर से 16.40 बजे, कटनी से 18.00 बजे, सतना से 19.30 बजे, तीसरे दिन प्रयागराज से 02.05 बजे, बनारस से 04.00 बजे, वाराणसी से 04.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 06.00 बजे तथा बलिया से 07.5 बजे छूटकर छपरा 08.50 बजे पहुंचेगी। 

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह