बलिया : फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, पांच साल पहले हुई थी Love Marriage

बलिया : फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, पांच साल पहले हुई थी Love Marriage

बांसडीह, बलिया। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही क्षेत्रधिकारी एसएन वैश्य व कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये। महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया ? इसके साथ ही अन्य विन्दुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं, लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

बांसडीह पांडेय के पोखरा स्थित वार्ड नं. 12 निवासी मनीष गोंड और कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी निशा आपस में बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन अंतरजातीय होने की वजह से परिवार वाले शादी को राजी नहीं थे। बावजूद इसके दोनों वर्ष 2018 में प्रेम विवाह (Love Marriage) कर लिये। मनीष हरिद्वार स्थित किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करता है। वहीं, पर निशा भी रहती थी। दोनों से तीन मासूम बच्चे है। 

इधर, कुछ दिन पहले ही मनीष अपनी पत्नी निशा और बच्चों को अपने घर पहुंचा गया था। मनीष हरिद्वार में ही है। घर पर बच्चों और सांस-ससुर के साथ रह रही निशा सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मकान में  फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त निशा की सांस दुकान पर थी, जबकि ससुर भट्ठा पर काम करने गये थे। 

यह भी पढ़े TET को लेकर बड़ी खबर : शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट, पढ़ें क्या कुछ लिखा हैं पत्र में... 

निशा का फंदे पर लटका शव देख मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। निशा के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे है। हालांकि पुलिस को अब तक तहरीर नहीं मिली है। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अपने स्तर से हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिला एबीआरएसएम का प्रतिनिधिमंडल, TET पर हुई ये बात

विजय कुमार गुप्ता

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम
बलिया : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आंतकवादियों से लड़ाई में शहीद सैनिक बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी...
बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच
राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव