शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर IVF बलिया ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 600 से अधिक लोगों को मिला लाभ

शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर IVF बलिया ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 600 से अधिक लोगों को मिला लाभ

Ballia News : शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर IVF बलिया की ओर से रविवार को चिकित्सीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पंचायत मैरिटार के पंचायत भवन पर चेयरमैन डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया।शिविर में लगभग 600 से अधिक लोगों ने अपना निःशुल्क बीपी, शुगर, पल्स, आँख, दाँत, वजन, हड्डी, न्यूरो, स्त्री एवं प्रसूति विभाग द्वारा निःशुल्क जांच कराया। चिकित्सकों ने मरीजों को उचित परामर्श के साथ दवा उपलब्ध कराया।

Ballia News

इस दौरान ग्रामीण महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर चर्चा करते हुए महिलाओं को जागरुक किया गया। साथ ही दवाईयां भी वितरित की गईं। इस दौरान शारदा नारायन हास्पिटल IVF सेंटर बलिया की स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सक डॉ. प्रिया पाण्डेय ने महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं सुनी। आवश्यकतानुसार आयरन, कैल्शियम, ग्लूकोज, ओआरएस के पैकेट और अन्य दवाइयां वितरित की।

यह भी पढ़े  मन:स्थली एजुकेशन सेन्टर रेवती में खास अंदाज में मनी चाचा नेहरू की जयंती, बच्चों ने खूब मचाया धमाल

ग्रामीण महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने, साफ-सफाई विशेष ध्यान और किसी भी बीमारी के लक्षण पर तुरंत डाक्टर से सलाह लेने को कहा। स्वस्थ रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, स्थानीय फल, दालें व अनाज सभी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। अंकुरित अनाज का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी-थोड़ी मात्रा में यह रोज लिया जाए तो यह शरीर की पोषण संबंधी कई कमियों को दूर करता है। इस मौके पर डॉ प्रेमचंद वर्मा, डॉ गुड्डू वर्मा, अतुल पाठक,गौरव सिंह, गीता सिंह, निशा, संदीप दूबे,, गोरख,सोभा रानी, बबिता सिंह, मुन्नी सिंह, अनिता पांडेय, बेबी देवी, उर्मिला शर्मा, तेज प्रताप सिंह, अशुतोष सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया के इस थाने में 20 नवम्बर को होगी 20 वाहनों की नीलामी, स्वेच्छा से करें प्रतिभाग

रोहित सिंह मिथिलेश

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग