बलिया में वेतन के लिए सीनियर बेसिक शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी

बलिया में वेतन के लिए सीनियर बेसिक शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी

बलिया : सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन भुगतान अब तक न होने को लेकर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।

IMG-20240415-WA0034

मार्च माह के वेतन को लेकर 12 अप्रैल को सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया था। जिसमें वेतन की मांग की थी। साथ ही कहा था कि यदि वेतन मिलने में और अधिक विलम्ब हुआ तो 18 अप्रैल से लेखाधिकारी कार्यालय पर प्रतिदिन एक घण्टा धरना देंगे। उसके पहले विद्यालयों पर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराएंगे। उसी क्रम में शिक्षकों ने सोमवार को सुबह विद्यालय खुलते ही काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

IMG-20240415-WA0032

यह भी पढ़े सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित

शिक्षकों का कहना है कि वेतन में विलम्ब से उन्हें उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय 'कान्हाजी' ने विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के कई जनपदों का माह मार्च का वेतन भुगतान हो चूका है और होने की प्रक्रिया में हैं, जबकि बलिया में हमलोगों को बताया जा रहा हैं कि समस्या पूरे प्रदेश में हैं और कोई तथ्यात्मक सूचना भी हमलोगों को विभाग द्वारा नही दिया जा रहा है, जिससे बाध्य होकर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु प्रतीकात्मक विरोध का रास्ता अख्तियार करना पड़ा आगे अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं होता हैं तो हम विरोध के अन्य रास्ते अपनाने पर भी मजबूर होंगे जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी विभाग की होगी।

विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अशोक केशरी, मंत्री अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, राजकुमार सिंह, सुधीर उपाध्याय, उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, अमित सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, बैकुंठ नाथ पाण्डेय, पंकज राय, अरूण चौबे, राजेश सिंह, अंशु सिंह, सूर्य प्रकाश ओझा, आम आदमी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह, पुष्पराज सिंह, राजेन्द्र यादव, नरेंद्र कुंवर, निर्भय शंकर राय, दिनेश तिवारी, धीरज सिंह, अनिल उपाध्याय, शशांक शेखर सिंह, दिलीप सिंह, भगवानजी चौबे, विदेशी यादव, श्याम नारायन यादव, अभिषेक पाण्डेय श्रीमती रेनू वर्मा, विपिन सिंह, दीना नाथ पाल, मु. नदीम, राकेश सिंह, दिलीप सिंह, नारायन दत्त तिवारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया