बलिया : बालू लदी ट्रैक्टर की रफ्तार देख बिगड़ा बाइकर्स का संतुलन, बगल में थी 20 फीट खाई ; फिर...

बलिया : बालू लदी ट्रैक्टर की रफ्तार देख बिगड़ा बाइकर्स का संतुलन, बगल में थी 20 फीट खाई ; फिर...

बैरिया, Ballia News : बकुल्हां-संसार टोला तटबंध पर मंगलवार को तेज रफ्तार लाल बालू लदे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक सवार तीन युवक बंधे से 20 फुट नीचे गड्ढे में गिर पड़े। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आस-पास के लोगों ने तीनों को इलाज के लिए प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर पहुंचाने के साथ ही परिजनों को सूचना दिया। हॉस्पिटल पहुंचे परिजन बेहतर इलाज के लिए तीनों को बिहार के आरा लेकर चले गए। 

बिहार प्रांत के भोजपुर जनपद अंतर्गत बड़हरा थाना क्षेत्र के जानकी बाजार निवासी रामप्रवेश यादव (27), राजेश यादव (20) तथा संजय यादव (18) एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मंगलवार को छपरा जा रहे थे। अभी वे खवासपुर के निकट पहुंचे थे, तभी सामने से लाल बालू लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी। 

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार