बलिया में SDM कोर्ट से 45 फाइलें गायब, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बलिया में SDM कोर्ट से 45 फाइलें गायब, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बलिया : बैरिया तहसील स्थित उप जिलाधिकारी न्यायालय से 45 महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब हो गई हैं। इस तथ्य आरसीसीएमएस पोर्टल पर लंबित वादों के भौतिक सत्यापन के दौरान सामने आया। मामले में रविवार को तत्कालीन पेशकार वीरेंद्र राम के खिलाफ बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी कार्यालय में तैनात राजस्व अलहमद की तहरीर के आधार पर किया है। 

बताया गया है कि ये पत्रावलियां काफी समय से न्यायालय से अनुपलब्ध थीं। इस मामले को लेकर पहले भी विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। 30 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत उपाध्याय ने बैरिया तहसील में धरना दिया था। उन्होंने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके अतिरिक्त, अधिवक्ता और वादकारी भी कई बार पत्रावलियों के गायब होने पर अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। बैरिया के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला सरकारी कर्मचारी और उप जिलाधिकारी न्यायालय से संबंधित है। इसकी जांच की जा रही है। 

 रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते...
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत