Road Accident in Ballia : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी रेफर

Road Accident in Ballia : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी रेफर

बलिया : खेजुरी थाना क्षेत्र के पटपर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में 41 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। 

खड़सरा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह (41) पुत्र दरोगा सिंह और माधवेंद्र सिंह (40) पुत्र डॉ. प्रवीण सिंह गुरुवार की रात पटपर पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। वे जैसे ही मुख्य सड़क पर आगे बढ़े, बलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई। वहीं माधवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने माधवेंद्र को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें मऊ ले गए, जहां इलाज जारी है।उधर, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची खेजुरी थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 3 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया