कड़ी निगरानी के बीच बलिया में RO और ARO की परीक्षा सम्पन्न, अनुपस्थित रहे 7425 परीक्षार्थी

कड़ी निगरानी के बीच बलिया में RO और ARO की परीक्षा सम्पन्न, अनुपस्थित रहे 7425 परीक्षार्थी

बलिया : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) तथा सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जनपद के 41 केंद्रों पर दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस महकमा तक पूरी तरह अलर्ट रही। यहां तक की तीसरी नेत्र से कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही थी।

जनपद में आरो एवं एआरओ की परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुल 41 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें कुल 17664 परीक्षार्थियों को दो पालियों में परीक्षा देनी थी। जिसमें से 7425 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 10239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पूरी परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा गतिशील रहे। अधिकारी द्वय ने शहर व आसपास के आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इसके अलावा फोन के माध्यम से पूरे जिले में हो रही परीक्षा पर नजर बनाए हुए थे। दो पाली में हुई परीक्षा में पहली पॉली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक, जबकि दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई।

जिलाधिकारी सबसे पहले टीडी कॉलेज में पहुंचे और वहां केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद टाउन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में जाकर हो रहे परीक्षा का जायजा लिया। दूसरी पाली में भी उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, हॉली क्रॉस स्कूल में जाकर परीक्षा की सुचिता का जायजा लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में जाकर पूरे जिले में हो रही परीक्षा के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़े भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज

कंट्रोल रूम के जरिए पूरे जिले में हो रही परीक्षा पर नजर रखी जा रही थी। बता दें कि परीक्षा को सकुशल व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किया गया था। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती करते हुए पूरी सख्ती से परीक्षा कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए थे।

यह भी पढ़े बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस