बलिया : नहीं देखी होंगी ऐसी चोरी, दंग रह जायेंगे आप

बलिया : नहीं देखी होंगी ऐसी चोरी, दंग रह जायेंगे आप


बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है।  इस तरह की चोरी की जानकारी के बाद इलाके में अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आपने भी चोरियां बहुत देखी और सुनी होगी, लेकिन ऐसी नहीं। यह चोरी महिलाओं के अंतर्वस्त्र से जुड़ी है।भीमपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



गांव के प्रधान दिनेशचंद्र त्रिपाठी के अनुसार गांव के रामाशीष मद्धेशिया का परिवार लंबे समय से गाजीपुर में रह रहा है। उनका गांव के बीच में पुराना मकान जर्जर हो चुका है। उसके ठीक बगल स्थित मकान में अभिषेक गुप्ता ने अपना मोबाइल खिड़की के पास चार्जिंग में लगाया था। अभिषेक की माने तो आधी रात के करीब चोर ने खिड़की के रास्ते मोबाइल चुरा लिया। अहले सुबह जब अभिषेक के मोबाइल का पहले से सेट अलार्म बजा तो वह मोबाइल खोजते हुए आवाज के सहारे जर्जर मकान में पहुंचा। वहां उसे अपना मोबाइल तो मिल गया, लेकिन भीतर का नजारा देख वह हैरान रह गया। मकान में कई दर्जन लेडीज अंडरगारमेंटस सलीके से एक बांस व खिड़की पर टंगे हुए थे। इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। तब पता चला कि पिछले कई महीनों से गांव की महिलाओं के अंतर्वस्त्र गायब होते रहे हैं, लेकिन लोक लाज के कारण उन्होंने इसकी चर्चा नहीं की। भीमपुरा थानाध्यक्ष शिवमिलन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी मानसिक विक्षिप्त से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क