बलिया : पत्नी गर्भवती, पर ड्यूटी के बाद ही पूछते हाल ; है कोरोना संदिग्धों का सैम्पल लेने की जिम्मेदारी

बलिया : पत्नी गर्भवती, पर ड्यूटी के बाद ही पूछते हाल ; है कोरोना संदिग्धों का सैम्पल लेने की जिम्मेदारी



बलिया। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में पुलिस, मेडिकल, सफाईकर्मी समेत जो भी लगे है, सबकी भूमिका है। इसी में एक अहम रोल जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ जियाउल हुदा का भी है, जो सबसे संवेदनशील काम को अंजाम दे रहे है। जी हां, ये वही डाॅक्टर है जो कोरोना संदिग्ध का सैम्पल लेने का काम कर रहे हैं। सैम्पल लेने के कार्य की गम्भीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सैम्पल लेने के दौरान मुंह व नाक में स्टिक डालनी पड़ती है। वैसे तो इसके लिए तमाम सावधनी बरती जाती है, पर अगर कोरोना संदिग्ध छींक दे या खांस दे तो थोड़ा डर तो बनता ही है। ऐसे मेें यह बहादुरी भरा काम डाॅ जियाउल हुदा कर रहे हैं।



                     डाॅ जियाउल हुदा

बातचीत में डाॅ हुदा ने बताया कि यह कार्य थोड़ा क्रिटिकल जरूर है, पर यही हमारा फर्ज भी कहता है। डाॅ हुदा की पत्नी गर्भवती है और शायद ऐसे ही मौके पर एक-दूसरे का ख्याल रखने की जरूरत भी पड़ती है। लेकिन, इन सबके बीच वह पूरे दिन ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। सैम्पल लेने के साथ कोरोना से जुड़ी माॅनिटरिंग में भी इनका रोल है और शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब वे अपने घर रात 9 या 10 बजे के पहले पहुंचे। डाॅ हुदा ने बताया कि ड्यूटी के बाद घर-परिवार के बीच जाने के बाद भी सबसे अलग रहना पड़ता है, क्योंकि सावधानी ही बचाव है। सैम्पल लेने के दौरान सुरक्षा किट पहनने के साथ इसका विशेष ध्यान रखा जाता है कि संदिग्ध को खांसी या छींक नहीं आए। रिस्क होने के बावजूद आज राष्ट्र के लिए सबसे जरूरी हम सबका फर्ज, दायित्व है और उसके निर्वहन के लिए पूरे तनमन से लगा रहूंगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित