कोर्ट के आदेश पर बलिया की इस ग्राम पंचायत के प्रधान पद के वोटों की हुई रिकाउंटिंग, दिलचस्प आया परिणाम

कोर्ट के आदेश पर बलिया की इस ग्राम पंचायत के प्रधान पद के वोटों की हुई रिकाउंटिंग, दिलचस्प आया परिणाम

Ballia News : कोर्ट के आदेश पर विकास खंड सोहाव की ग्राम पंचायत कारों में प्रधान पद की रिकाउंटिंग बुधवार को एसडीएम कोर्ट में सकुशल सम्पन्न हुई। लगभग साढ़े तीन साल बाद हुई रिकाउंटिंग में पूर्व में निर्वाचित प्रधान संजीव उर्फ चुनमुन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर राम को 20 मत से पुनः पराजित कर प्रधान पद पर अपनी जीत बरकरार रखी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखंड सोहांव की कारो ग्राम पंचायत में संजीव उर्फ चुनमुन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर राम को 14 मत से पराजित कर प्रधान पद का चुनाव जीत लिया था। लेकिन उनके उमाशंकर राम इससे संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में रिकाउंटिंग के लिए वाद दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 30 मई 2024 को रिकाउंटिंग का आदेश पारित किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव होने के कारण यह स्थगित रहा।

बुधवार को एसडीएम कोर्ट में रिकाउंटिंग एसडीएम सदर की मौजूदगी में हुई, जिसमें संजीव उर्फ चुनमुन को 653 मत तथा उमाशंकर राम को 633 मत प्राप्त हुए। इस तरह संजीव उर्फ चुनमुन रिकाउंटिंग में 20 मत से विजयी घोषित किए गए। वही उमाशंकर राम को रिकाउंटिंग में भी पुनः हार का सामना करना पड़ा। एसडीएम अत्रेय मिश्र ने रिकाउंटिंग रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट भेजने की बात कही।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद