बलिया में दिनदहाड़े युवक की हत्या, मचा हड़कम्प ; पहुंची पुलिस

बलिया में दिनदहाड़े युवक की हत्या, मचा हड़कम्प ; पहुंची पुलिस

Ballia News : खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव में गुरुवार को धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी खेजुरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही सैकड़ो लोगों की भीड़ थाने में जुट गई। लोगों का दबाव बढ़ता देख पकड़ी व सिकंदरपुर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, मृतक के बड़े भाई नितेश सिंह ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

IMG-20240502-WA0012


खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा (शहरपालिया) निवासी ब्रजेश सिंह (26) पुत्र परमात्मा नंद सिंह पूर्वाह्न 11 बजे के आस पास खेजुरी गया था। उसी दरम्यान किसी ने उसे गांव में बुलाकर धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी और परिजनों को भी घटना की जानकारी हो गई। सूचना पर मृतक का बड़ा भाई निकेश सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज

पुलिस की सहायता से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता परमात्मा नंद सिंह का रोते रोते बुरा हाल था। मां मीना देवी बेसुध सी हो जा रही है। बड़ा भाई नितेश सिंह, जो थाने पर होमगार्ड की ड्यूटी करता है वह बेसुध है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा और सीओ आशीष मिश्र के अलावा पकड़ी और सिकंदरपुर थाने के एसएचओ भी सदलबल मौजूद थे।

यह भी पढ़े शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं


दिन दहाड़े हुई निर्मम हत्या से सभी मर्माहत

परिजनों के मुताबिक ब्रजेश पिछले दो माह से लखनऊ रह रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व एक शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। गुरुवार को किसी ने फोन कर ब्रजेश को मिलने के लिए खेजुरी बुलाया था। इसके कुछ देर बाद ही उसके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पुलिस और परिजनों को मिली। परिजनों का आरोप है की सुनियोजित तरीके से ब्रजेश की हत्या की गई है। 


एसएचओ के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

युवक की हत्या की जानकारी होने पर सुरक्षा के मद्देनजर पकड़ी एसएचओ राजेंद्र प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंच गए। थाने पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ देख एसएचओ भड़क गए और मौजूद लोगों को दौड़ा लिया। एसएचओ के इस व्यवहार से ग्रामीण उत्तेजित हो गए और बलिया सिकंदरपुर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। यह देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसी बीच थाने पहुंचे को क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्र ने ग्रामीणों से बात कर किसी तरह मामले को शांत कराया।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह