बलिया : स्कूल के बाहर अचानक टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, फिर...

बलिया : स्कूल के बाहर अचानक टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, फिर...

शिवदयाल पांडेय मनन

बैरिया, बलिया : शिक्षा क्षेत्र बैरिया अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ छपरा के निकट गुरुवार की सुबह हाईटेंशन का विद्युत तार टूटकर गिर गया। संयोग ही अच्छा था कि उस समय विद्यालय के बाहर कोई बच्चा नहीं निकला था। मौके से तार हटाने के लिए प्रधानाध्यापक ने जेई विद्युत, बिजली विभाग के हेल्पलाइन, एबीएसए बैरिया व एसडीएम बैरिया से  गुहार लगा चुके है, किंतु तार देर तक नहीं हटा था। बच्चों की छुट्टी होने पर प्रधानाध्यापक ने अपनी देखरेख में बच्चों को घर भेजवाया।

बता दे कि ट्रांसफार्मर व डबल पोल जहां लगा हुआ है, उसके सटे जर्जर सूखा पेड़ व बांस की खूंटी है। बांस भी हाइटेंशन के तार के ऊपर लटके हुए है। प्रधानाध्यापक राजेश्वर मिश्र ने बिजली विभाग के अधिकारियों व लाइन मैनो से एक पखवाड़ा पूर्व से ही बार-बार आग्रह कर रहे थे कि सूखे पेड़ व तार पर लटके बांसों को काटकर हटा दिया जाय, अन्यथा जिस दिन पेड़ खम्भे पर टूटकर गिरेगा या बांस हाइटेंशन के तार को छुवेंगे और तार टूटकर गिर सकता है।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चार लड़कों की दर्दनाक मौत

इस बाबत बिजली विभाग के हेल्प लाइन व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करने के साथ साथ जेई व लाइनमैनों से आग्रह किये थे, किंतु कोई कारवाई नहीं हुई। गुरुवार को अचानक सूखा पेड़ का डाल टूटकर हाईटेंशन के बिजली के तार पर गिरा, जिससे तार टूटकर जमीन पर गिर गया।उक्त घटना के समय सभी बच्चे अपने कमड़े में बैठकर पढ़ रहे थे। प्रधानाध्यापक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल कारवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : नशे की गोलियां खिलाकर नहर में फेंका, ऐसे रची मौत की खौफनाक साजिश


गिरे हाईटेंशन तार को आज ही हटा दिया जाएगा। पेड़ और बांस काटने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी, जब तक उक्त लाइन को ठीक नहीं किया जाएगा, तब तक उस लाइन की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की जाएगी। सुरक्षा सबसे आवश्यक है।

अंबुज तिवारी 
एसडीओ विद्युत, बैरिया

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि