Greenfield Expressway Update : बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दी बड़ी जानकारी

Greenfield Expressway Update : बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दी बड़ी जानकारी

बैरिया, बलिया : सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे (Green field Expressway) बलिया के लिए वरदान साबित होगा। इसके बन जाने से जिले को कई फायदे होंगे। जनपदवासियों की शंका का समाधान करते हुए सांसद कहा है कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से कोई भी ग्रामीण सड़क अवरुद्ध नहीं होगी। जहां भी ग्रामीण सड़क ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से क्रॉस है, वहां अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इस संदर्भ में मैंने एनएचआई के अधिकारियों से बात की है।

सांसद ने कहा कि कोई भी निर्माण लोगों की सुविधा के लिए होती है, न की असुविधा के लिए। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। चाहे टोला शिवन राय का मार्ग हो या सोनबरसा का या फिर चांदपुर का, हर जगह ग्रीन फील्ड एक्सप्रे-वे की जद में आने वाली ग्रामीण सड़को के लिए अंडरपास बनवाया जाएगा। वही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे भी ऐसा नहीं बनेगा कि उसे क्रॉस नहीं किया जा सकें। जगह-जगह पर क्रॉस करने की भी व्यवस्था बनाई जाएगी। कहीं किसी को कोई असुविधा नहीं होने दिया जाएगा। इस पर हमारी नजर है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में चोरी की बाइक के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !